बाइक सवार बदमाशो ने दिन दहाङे भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मेरठ : थाना परतापुर क्षेत्र में शनिवार को बाइक पर सवार दो बदमाशो ने भाजपा के एक कार्यकर्ता को गोली मार दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कार्यकर्ता को उपचार के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। पुलिस हमलावरो की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीव की फुटेज खंगाल रही है। दिन-दहाङे हुए इस घटना से लोगा में रोष है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि बदमाशो को जल्द गिरफतार कर लिया जाएगा।




मिली जानकारी के मुताबिक अमन कसाना की कुंडा गांव में फाटक के पास महा लक्ष्मी ट्रेडर्स के नाम से दूकान है। अमन भाजपा का कार्यकर्ता है। शनिवार को अमन की दूकान से ट्रैक्टर पर माल लोड हो रहा था। उस समय अमन ट्रैक्टर के पास ही किसी व्यक्ति से बात कर रहा था। उसी समय दिल्ली रोड की ओर से काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक वहां आए। दोनो ने कपङे से अपने चेहरे को लपेट रखा था। बताया गया कि बाइक को धीमा कर बदमाशो ने अमन पर गोली चला दी। दो राउंड फायर किए। गोली लगने से अमन जमीन पर गिर गया। बदमाश हवा में हथियार लहराते हुए गांव के रास्ते वहां से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौक पर पहुंची। घायल अमन को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटनास्थल से एक खाली खोका मिला है। अमन पहले छात्र नेता भी रह चुका है। उसकी इसी साल 22 जून को शादी हुई थी। पुलिस हमलावरो के तलाश में जुट गई है।