
प्रयागराज : UP TGT, PGT Recruitment 2022 : यूपी में टीजीटी और पीजीटी भर्ती 2022 के नोटिफिकेशन का का इन्तजार कर रहे व्यक्तियों के लिए अच्छी खबर है। यूपी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज ने प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (TGT) और प्रवक्ता (PGT) भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश टीजीटी, पीजीटी भर्ती 2022 के लिए औनलाइन आवेदन 9 जून 2022 से प्रारम्भ होंगे। औनलाइन आवेदन के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश टीजीटी, पीजीटी भर्ती 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 9 जुलाई 2022 है। औनलाइन आवेदन यूपी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट www.upsessb.org पर जाकर करना होगा।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार रिक्त पदों पर तेजी से भर्ती कराने को लेकर गंभीर है। इसके लिए विभिन्न भर्ती बोर्डों के अध्यक्षों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठक भी कर चुके हैं। सरकार की मंशा को देखते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी पीजीटी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी थी। चयन बोर्ड ने शासन की अनुमति मिलते ही भर्ती विज्ञापन निकाल दिया है।
उत्तर प्रदेश अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त 4163 पदों पर प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) की भर्ती होगी। इसका विज्ञापन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड ने विषयवार, अनारक्षित, आरक्षित श्रेणीवार तथा बालक-बालिका वर्गवार वेबसाइट upsessb.org पर जारी कर दिया है। आवेदन नौ जून से लिए जाएंगे। इसकी अंतिम तिथि नौ जुलाई निर्धारित की गई है। आवेदन सिर्फ आनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।


चयन बोर्ड के सचिव/परीक्षा नियंत्रक नवल किशोर ने बताया कि टीजीटी बालक वर्ग में 15 विषयों में 3213 पदों पर भर्ती की जाएगी, जबकि बालिका वर्ग में 13 विषयों में 326 पदों पर भर्ती होगी। इसी तरह पीजीटी बालक वर्ग में 17 विषयों में रिक्त पदों की संख्या 549 है, जबकि बालिका वर्ग में 14 विषयों में रिक्त पद 75 हैैं। किस वर्ग में किस विषय के लिए कितने पद हैैं, इसका विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध है।
यूपी टीजीटी भर्ती 2022 विषयवार वैकेंसी
यूपी पीजीटी भर्ती 2022 विषयवार वैकेंसी डिटेल

(This story has not been edited by localpostit.com and is auto–generated from a syndicated feed we subscribe to)