
मेरठ : मेरठ के गंगानगर में एक एनिमल लवर ने अपने पालतू कुत्ते का जन्म दिन धूमधाम से मनाया। जन्म दिन की पार्टी के लिए तीन सौ लोगो को निमंत्रण पत्र भेजे गए थे। 11 किलो का केक काटा गया। आयोजन की पूरी तैयारी वैवाहिक कार्यक्रम की तरह की गई थी। आसपास के निराश्रित पशुओं को भी भोजन कराया गया। पार्टी में दूसरे राज्यों के एनिमल लवर भी पहुंचे थे। जन्म दिन की यह पार्टी पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।








एक निजि कॉलेज में फार्मेसी विभाग के डायरेक्टर 54 वर्षीय डॉ शमीम अहमद एनीमल लवर हें। उनके पास स्विटरजर लैंड के सेंट बेरनार्ड प्रजाति का कुत्ता है, जिसका नाम एलेक्स है। 3 जून को एलेक्स का दूसरा जन्म दिन था। शमीम अहमद काफी समय से एलेक्स की बर्थ डे पार्टी मनाने की तैयारी कर रहे थे। एलेक्स की जन्मदिन पार्टी के लिए उन्होने बीजेपी के राष्ट्रीय अघ्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी डॉ मल्लिका नड्डा व एनिमल लवर समेत तीन सौ लोगो को निमंत्रण पत्र भेजे थे। शुक्रवार को बर्थ डे पार्टी मे करीब तीन सौ लोग शामिल हुए। पार्टी की व्यवस्था में लगे लोगो ने एलेकस की फोटो लगी टी-शर्ट पहन रखी थी। कुछ लोग बर्थ-डे गिफट लेकर आए थे। एलेक्स व शमीम अहमद ने 11 किलो का केक काटा। पार्टी में पहुंचे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब,उत्तराखंड समेत कई राज्यों से आए एनिमल लवर्स ने एलेक्स को बधाई दी।

एनीमल लवर शमीम ने नहीं की शादी:
शमीम अहमद का एनिमल के प्रति प्रेम जूनन में बदल गया है। उन्होने शादी भी नहीं की है। वे अपनी सैलरी का 70 प्रतिशत श्वान, गौवंश व अन्य पशुओं पर खर्च करते हैं। मूलरूप से वे दिल्ली के चांदनी चौक के रहने वाले हैं। उनकी एक बहन दिल्ली में रहती है। वह भी एनिमल लवर है। उन्होने भी शादी नहीं की है।



