लक्ष्मण रेखा खिंच गई है,निमंत्रण मिलने पर भी शपथ ग्रहण में नहीं जाऊंगा: जयंत चौधरी

मेरठ : विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार मेरठ पहुंचे रालोद के अघ्यक्ष जयंत चौधरी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि बीजेपी ने विधान सभा चुनाव की गरिमा को तार-तार कर दिया। व्यक्तिगत आरोप लगाये गए। उससे एक लक्षमण रेखा खिंच गई है। शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण मिलने पर भी नहीं जाऊंगा। सपा के साथ गठबंधन लंबा चलेगा।
जयंत चौधरी ने खिर्वा रोड स्थित एक फार्म हाऊस में एमएलसी चुनावों के लिए काय्रकर्ताओ को प्रोत्साहित किया और उसके बाद प्रेस से बात की। जयंत ने कहा कि एमएलसी चुनावों में गठबंधन प्रत्याशियों को डराया धमकाया जा रहा है। प्रत्याशियों के घर अधिकारियों को भेजा जा रहा है। व्यसाय करने वाले प्रत्यशी के घर नोटिस भिजवाए जा रहे हैं। जयंत ने कहा कि विधान सभा चुनाव के दौरान गइबंधन प्रत्याशियों को पीटा गया। पुलिस मूक दर्शक बनी रही।
चुनाव में बीजेपी ने व्यक्तिगत आरोप लगाए। उससे एक लक्ष्मण रेखा खिंच गई है। ऐसे में मंच साझा करने का सवाल ही नहीं उठता है। उन्होने कहा कि उन्हे शपथ ग्रहण का निमंत्रण नहीं मिला है। अगर मिलता भी तो वे नहीं जाते। अमित शाह द्वारा जयंत चौधरी को भाजपा में आने के न्यौते के सवाल पर जयंत ने कहा कि भाजपा ने गुगली फेंकी थी, लेकिन वह उस पर आऊट नहीं हुए।

चुनाव नतीजे पर जयंत चौधरी ने कहा कि रालोद और सपा सहित गठबंधन को सभी वर्गों का सहयोग और मत मिला है। रालोद चुनाव नहीं हारी है। उनके 8 विधायक 80 के बराबर हैं। जितने वोट इस बार गठबंधन को मिले हैं पिछले चुनावों पर इतने पर सरकार बनी हैं। बावजूद इसके इसके कारणों की समीक्षा की जाएगी। सपा से गठबंधन लंबा चलेगा।जयंत चौधरी ने संगठन को फिर से खड़ा करने और बूथ पर पार्टी को वोट दिलाने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की बात कही। पार्टी आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन करेगी। चंद्रशेखर उर्फ रावण से मिलने के सवाल पर जयंत चौधरी ने कहा उनके लिए दरवाजे खुले हैं। फैसला उनको करना है। पार्टी गरीबों किसानों और मजदूरों के लिए हमेशा लड़ती रहेगी।