बंदरपूंछ ग्लेशियर: इसी चोटी पर भगवान हनुमान ने बुझाई थी अपनी पूंछ की आग, इस जगह से निकलती है यमुना नदी..

बंदरपूंछ उच्च हिमालय श्रृंखला के पश्चिमी किनारे पर स्थित है।
बंदरपूंछ ग्लेशियर का संबंध रामायण से भी है।
यमुना नदी का उद्गम स्थम यमुनोत्री हिमनद भी बंदरपूंछ चोटी का ही हिस्सा है।
देवभूमि कहा जाने वाला उत्तराखंड प्रदेश अपनी खूबसूरती, प्राकृतिक नजारों व इतिहास को लेकर दुनियाभर में मशहूर है। देवभूमि नाम से जाना जाने वाले उत्तराखंड में पहाड़, ग्लेशियर गंगा, यमुना सहित कई खूबसूरत जगह देखने वाली है। शास्त्रों अनुसार, इन चोटियों में देवी-देवताओं के कई रहस्य भी छिपे हुए हैं। ऐसी ही एक रहस्यमई चोटी उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित बंदरपूंछ ग्लेशियर में भी है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

रामायण काल है संबंध
बंदरपूंछ का शाब्दिक अर्थ है – ” बंदर की पूंछ”, यह एक ग्लेशियर है जो उत्तराखंड के पश्चिमी गढ़वाल क्षेत्र में स्थित है। यह ग्लेशियर समुद्र तल से लगभग 6316 मीटर ऊपर स्थित है। इसका ग्लेशियर का संबंध रामायण काल से बताया जाता है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक जब लंकापति रावण ने भगवान हनुमान की पूंछ पर आग लगाई थी तो उन्होंने पूरी लंका में आग लगा दी थी। इसके बाद हनुमान जी ने इस चोटी पर ही अपनी पूंछ की आग बुझाई थी। इसी कारण इसका नाम बंदरपूंछ रखा गया। यही नहीं, यमुना नदी का उद्गम स्थम यमुनोत्री हिमनद भी बंदरपूंछ चोटी का हिस्सा बताया जाता है।
बंदर पूंछ में तीन चोटियां हैं – बंदरपूछ 1, बंदरपूंछ 2 और काली चोटी। यमुना नदी का उद्गम बंदरपुंछ सर्किल ग्लेशियर के पश्चिमी छोर पर है। बंदरपूंछ ग्लेशियर गंगोत्री हिमालय की रेंज में है। मेजन जनरल हैरोल्ड विलयम्स ने साल 1950 में की थी। इस टीम में महान पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे, सार्जेंट रॉय ग्रीनवुड, शेरपा किन चोक शेरिंग शामिल थे।
बंदरपूंछ ग्लेशियर जाने का सही समय
बंदरपूंछ ग्लेशियर जाने के लिए सबसे अच्छा समय मार्च से लेकर अक्तूबर का महीना माना गया है। वहीं, यदि आप यहां पर ट्रैकिंग का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो मई और जून का महीना बेस्ट रहेगा।

उठा सकते हैं ट्रैकिंग का लुत्फ
सैलानी यहां पर ट्रैकिंग का लुत्फ भी उठाते हैं। इस दौरान आप ट्रैकिंग के रास्ते पर बसंत ऋतु के कई फूल देख सकते हैं। इसके अलावा आपको कई जानवरों की दुर्लभ प्रजातियां भी देखने को मिल सकती है। बता दें कि बंदरपूंछ ग्लेशियर जाने के लिए आपको देहरादून जाना पड़ेगा, वहां से आप उत्तरकाशी के लिए गाड़ी लेकर ग्लेशियर पहुँच सकते हैं।