राष्ट्रवाद एवं विकासवाद की ओर अग्रसर उत्तर प्रदेश -दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल

दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल ने कहा कि मुस्लिम महिलाएं मोदी-योगी के राज में ही सुरक्षित हैं। आज देश में मोदी-योगी जैसा शासक है तभी मुस्लिम महिलाएं सुरक्षित हैं वह अपने समाज में सिर उठाकर चल सकती हैं। यह ताकत मोदी-योगी की सोच ने तीन तलाक के कानून को खत्म करके उन्हें दी है। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी की सरकार ने जो सडक़ें, अस्पताल, बिजली, ट्रांसपोर्ट, शिक्षा और किसानों को सम्मान निधि जैसे सुविधाएं दी हैं और गरीबों के लिए जो मकान बनाए हैं उनका लाभ देश के हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह उत्तर प्रदेश में सबका साथ सबका विकास करने वाली सरकार को ही चुनें। रविवार को नवीन कुमार वसुंधरा सेक्टर.13 स्थित दुर्गा बैंक्वेट हॉल में राष्ट्रवाद एवं विकासवाद के विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
आज युवा एकता मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रवाद एवं विकासवाद की ओर अग्रसर उत्तर प्रदेश कार्यक्रम में नवीन कुमार ने कहा कि सपा की जब सरकार बनी तो व्यापारियों को कैराना से पलायन करना पड़ा। यही नहीं तुष्टिकरण की राजनीति का इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है कि 1250 करोड़ रुपए खर्च कर सैफई महोत्सव मनाने वाले लोग 350 करोड़ रुपए में बने विश्वनाथ कॉरिडोर पर सवाल उठा रहे हैं।
आज उत्तर प्रदेश को सही मायनों में उत्तम प्रदेश बनाने का काम अगर किसी ने किया है है तो वह योगी सरकार है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने जिस तरह से देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य होने के बावजूद पिछले पांच सालों में काम किया है वह सराहनीय तो है ही साथ ही प्रदेश के लिए बरदान साबित हो रहा है। चाहे कोरोना काल के दौरान किया गया कार्य हो, कानून व्यवस्था हो, रोजगार हो या फिर युवाओं को नौकरी देने की बात हो सभी क्षेत्रों में बेहतर काम करके खूद को साबित किया है।साल 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की स्वस्थ्य व्यवस्था बिल्कुल अपंग हो चुकी थी लेकिन आज पूरे प्रदेश में तीन एम्स का सुचारु रुप से संचालन किया जा रहा है।
दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने कहा कि अगर हम सब लोग हिंदुत्व को अपना लें तो देश का विकास चहुंमुंखी हो जाएगा। इस देश के विकास को अगर नई गति देनी है तो हमें विकासवाद के साथ हिंदुत्ववाद को भी साथ लेकर चलना होगा। जो लोग सारे समाज को साथ लेकर चलने की बात करते हैं ऐसे लोगों को समाज के हर वर्गों के अंदर जात.पांत और धर्म की बात किए बिना सबको साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति के साथ चलना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकारों ने जो भी विकास कार्य कराए हैं उनका लाभ प्रत्येक समाज के लोग उठा रहे हैं।