
कंकरखेङ थाना क्षेत्र से बुधवार को अपहत किए गये 9 साल के बच्चे को मेरठ पुलिस ने 12 घंटे से कम समय में बरामद कर लिया है। पुलिस ने बच्चे के अपहरण के आरोप में उसके ताऊ के लङके समेत 5 लोगो को गिरफतार किया है। पुलिस के अनुसार अपहरण 8 लाख की फिरौती के लिए किया गया था। अपहरण की योजना बच्चे के तहेरे भाई ने दो दिन पहले बनाई थी।अपहरण के बाद तहेरे भाई ने बच्चे को लिसाङी गेट निवासी अपने दोस्त के घर में छिपा रखा था।
2 फरवरी को नंगलाताशी निवासी जय सिंह का 9 वर्षीय बेटा प्रिंस अचानक गुम हो गया था। पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। गुरूवार को प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि अपहरण की सूचना के 12 घंटे के अंदर ही प्रिंस को बरामद कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि प्रिंस का अपहरण उसके ताऊ के बेटे रजत ने अपने दोस्तो के साथ मिलकर किया था। बताया गया कि रजत पैठ में फेरी लगाने का काम करता है। फेरी के दौरान उसकी मुलाकात इन दोस्तो से हुई थी। रजत बुधवार को प्रिंस को पतंग दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। बच्चे को बाइक पर लेकर रजत लिसाङी गेट में अपने दोस्त जुनैद के घर पहुंचा। जुनैद के घर पर प्रिंस को छोङने के बाद रजत ने अपने साथियों को प्रिंस के भाई अभिषेक का नंबर दिया था। इसी नंबर पर कॉल कर 8 लाख की फिरौती मांगी गई थी। एसएसपी ने बताया कि रजत ने प्रिंस के अपहरण की योजना दो दिन पहले ही बना ली थी। एसएसपी के अनुसार रजत,जुनैद,इरशाद,शुऐब और जुबैर को गिरफतार कर लिया गया है। गिरफतार अभियुक्तो के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए है। इसमें वह मोबाइल फोन भी शामिल है जिससे 8 लाख की फिरौती मांगी गई थी।


