Ghaziabad

सिन्दूर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन, वीर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

गाजियाबाद, 18 मई 2025। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, गाजियाबाद द्वारा आज “सिन्दूर तिरंगा यात्रा” का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा बाला सुन्दरी देवी मंदिर, दिल्ली गेट से माँ काली की आरती के पश्चात प्रारंभ होकर रानी लक्ष्मी बाई स्मारक (रेलवे स्टेशन) तक पैदल रूप से सम्पन्न हुई।

आज गाजियाबाद के प्राचीन देवी मंदिर में महिषासुर मर्दिनी माँ जगदंबा की पूजा-अर्चना की गई। बहनों ने माँ के चरणों में सिंदूर समर्पित किया और तत्पश्चात् जीटी रोड पर तिरंगा ध्वज हाथ में लेकर जोरदार यात्रा निकाली। यह तिरंगा सिन्दूर यात्रा का भव्य दृश्य था, जिसमें देशभक्ति, मातृशक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस विशेष आयोजन का उद्देश्य देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करना एवं मातृशक्ति की राष्ट्रभक्ति को सशक्त स्वरूप देना था। यात्रा में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सिन्दूर और तिरंगे के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बहनें सैनिक वेशभूषा में भारत माता का संदेश दे रही थीं, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर सम्पन्न हुई इस यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने पुष्प वर्षा एवं जलपान व्यवस्था कर यात्रा में शामिल महिला शक्ति का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल और महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम कौशिक ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में मातृशक्ति की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि महिलाएं न केवल समाज की रीढ़ हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भी आधारशिला हैं।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, प्रदेश मंत्री रुचि गर्ग, रीटा सिंह, रनिता सिंह , महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम कौशिक, संयोजक अनीता शर्मा, डॉ. ऋचा भदौरिया , सचिन डेढ़ा, संदीप चौधरी और मीडिया प्रभारी दीप्ति चौहान, पार्षद पूनम सिंह, रेनू चंदेला, पूर्व पार्षद लवली कौर, सिद्धि प्रधान अग्रवाल , सविता त्यागी सहित भारी संख्या में महिला शक्ति मौजूद रही।

यह यात्रा गाजियाबाद में देशप्रेम, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकता का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर संपन्न हुई।

Deepak Tyagi

वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार, रचनाकार व राजनीतिक विश्लेषक ईमेल आईडी :- deepaklawguy@gmail.com, deepaktyagigzb9@gmail.com टविटर हैंडल :- @DeepakTyagiIND

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button