Ghaziabad

संस्कार भारती की राजनगर एक्सटेंशन इकाई की बैठक व कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न

गाजियाबाद : संस्कार भारती गाजियाबाद महानगर की राजनगर एक्सटेंशन इकाई की बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन रविवार को एस.जी. इंप्रेशन 58 स्थित मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नंदग्राम मंडल के मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष हेमंत त्यागी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में गौरव कुमार, अनुज कुमार और डॉ. राघवेंद्र शामिल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्येय गीत से हुआ जिसे अमृता श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया। इसके बाद मां सरस्वती की पूजा और गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ विधिवत पूजन सम्पन्न हुआ। गणेश वंदना के माध्यम से मंगलाचरण किया गया, वहीं अनुराग त्यागी ने सुंदर भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अतुल भटनागर ने संस्कार भारती की स्थापना, उद्देश्यों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1981 में लखनऊ से प्रारंभ हुई यह संस्था आज देश भर में 1200 से अधिक इकाइयों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, संस्कृति संरक्षण और कला संवर्धन का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि “कला वह शक्ति है जो समाज को बुराइयों से मुक्ति दिलाकर सच्चाई, सुंदरता और शिव के मार्ग पर ले जाती है।”

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का पारंपरिक तरीके से तिलक, माल्यार्पण और पटका पहनाकर सम्मान किया गया। विशेष रूप से अभिषेक शर्मा को पुनः मंडल उपाध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत किया गया। इस दौरान गौरव कुमार, अनुज कुमार, डॉ. राघवेंद्र समेत अनेक कार्यकर्ताओं का सम्मान कर उन्हें उत्साहित किया गया।

अंत में शांति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने यह निर्णय लिया कि प्रत्येक रविवार को किसी सदस्य के घर या मंदिर परिसर में हवन का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में निशांत कौशिक, विनय वार्ष्णेय, अमृता श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, प्राची मिश्रा, लक्ष्मी, प्रमोद, मोहन और राजपाल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LP News

Local Post News Network

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button