Ghaziabad

मेरठ मोड़ तिराहे पर कैब चालक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक-नंदग्राम पुलिस जांच में जुटी

गाज़ियाबाद पुलिस ने बताया कि कैब चालक पर हुए हमले के मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है। वीडियो में अधिकारी ने पुष्टि की कि घटना में शामिल हमलावर का चेहरा स्पष्ट मिलने और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी चिन्हित किया गया है। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए त्वरित कार्रवाई की जा रही है।”

गाज़ियाबाद। थाना नंदग्राम क्षेत्र में मेरठ मोड़ तिराहा उस समय सनसनी का केंद्र बन गया जब एक कैब चालक पर चाकू और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने कैब को रोककर चालक पर ताबड़तोड़ वार किए और उसे गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गए।

हमले में बुरी तरह घायल हुए चालक को राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत एमएमजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार घायल लगातार जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही नंदग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और कई संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि—
“हमला बेहद गंभीर प्रकृति का है। हमलावरों की पहचान के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं, जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।”

हमले के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती जांच में पुलिस विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही है।

घायल कैब चालक सुरेन्द्र को लोगों ने ई-रिक्शा से सरकारी अस्पताल पहुँचाया

इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, वहीं कैब चालकों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button