
मेरठ : मवाना थाना क्षेत्र के गांव भैंसा में मंगलवार की सुबह नाली सफाई को लेकर दौरान दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। दोनो तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। एक युवती समेत दोनो पक्ष के करीब छह लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत में ले लिया। एसओ मवाना शिवकुमार ने बताया कि दोनो पक्षो के छह लोगो का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक भैंसा गांव में अशोक शर्मा का परिवार रहता है। बताया गया कि पूरे गांव में ब्राह्मणों का सिर्फ एक ही घर है। अशोक के मुताबिक मंगलवार की सुबह वह अपने घर की नाली साफ कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दलित समुदाय के खचेड़ू और उसके भाई ने अशोक के नाली से कीचड़ निकालने का विरोध करते हुए अशोक से गाली-गलौज कर दी। जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। जिसमें एक तरफ से अशोक शर्मा के बेटे कालू और सोनी, दूसरी तरफ से खचेड़ू का बेटा रिंकू और उसके भाई अशोक के बेटे अमित व बेटी मीनाक्षी सहित छह लोग घायल हो गए।
घटना के चलते पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगो को हिरासत में ले लिया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एसओ मवाना ने बताया कि दोनो पक्षो से तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर छह लोगा का शांति भंग में चालान कर दिया गया है।