
मेरठ : डिजिटल इंडिया का सपना साकार करने में टेबलेट और स्मार्टफोन महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। कोविड काल में विद्यालय जब बंद हुए तब स्मार्ट फोन ही छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का माध्यम बना। स्मार्टफोन का छात्र छात्राएं सही उपयोग करके अपने सपने को साकार कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। विद्यार्थी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करे। डिजिटल इंडिया आज भारत को पेपर लेस व्यस्था की ओर अग्रसर हो रहा है।


बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा छात्रों को फ्री टैबलेट व स्मार्टफोन देने का वादा किया था। मुख्यमंत्री स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम समारोह में टेबलेट वितरित किए गए। टेबलेट पा कर विद्यार्थी बेहद खुश नजर आए। टेबलेट पाने वाले एम.ए. के छात्र वैभव कुमार, कुलदीप चौधरी, रवि सिंह ,आशुतोष कुमार, छात्रा प्रियंका त्यागी , खुशबू तिवारी व एमएससी की छात्रा मंजली ने बताया कि कोरोना कॉल में जब ऑनलाइन क्लासेज चल रही थी तो स्मार्टफोन ना होने के चलते पढ़ाई नहीं हो पा रही थी। जब साथ में पढ़ने वाले दोस्त मिलते थे तो ऑनलाइन क्लासेज में जो बताया जाता था उसके बारे में जानकारियां देते थे। उसी के आधार पर हम भी अपनी पढ़ाई कर रहे थे। लेकिन प्रदेश सरकार ने हम लोगों को अब स्मार्टफोन/ टेबलेट उपलब्ध करा दिया है।


अब ऑनलाइन क्लासेस भी करना पड़ा तब भी कोई परेशानी नहीं आएगी। आधुनिकता के इस युग में सारे कार्य ऑनलाइन हो रहे हैं। गवर्नमेंट की जितनी भी वैकेंसी भी आ रही हैं वह भी ऑनलाइन हो रही हैं। अब नौकरी की खोज के लिए पेपर व अन्य किसी का सहारा नहीं लेना पड़ेगा अब एक क्लिक में गवर्नमेंट की सारी वैकेंसियों के बारे में जानकारियां मिल जाएंगी।

