Meerut

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह द्वारा समर्थित पैनल विजयी

मेरठ: कई दौर की देरी और विचार-विमर्श के बाद, भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के चुनाव आखिरकार आज दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ मुख्यालय में सम्पन्न हुए. जिसमें सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा समर्थित पैनल अच्छे बहुमत से विजयी रहा । जिसमें संजय सिंह, बबलू भैया अध्यक्ष पद के लिए चुने गए, डॉ० एस० पी० देशवाल कोषाध्यक्ष पद पर चुने गए, तथा अन्य माननीय विभिन्न पदों पर मनोनीत हुए।

आज सपन्न हुए चुनाव में कॉलेज ऑफ एप्लाइड एजुकेशन एण्ड हेल्थ साइंसेज मेरठ के चेयरमैन डॉ एस० पी० देशवाल भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। देशवाल इसके पहले भी कोषाध्यक्ष पद पर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के लिए सेवाएं दे चुके है। विगत कई वर्षों से देशवाल भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) से जुड़े रहे है और विभिन्न पदों पर सेवाएं देते रहे है। इसके साथ ही वह उत्तराखण्ड कुश्ती एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी पद कुश्ती को अपनी सेवाएं दे रहे है।

डॉ० एस० पी० देशवाल के भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) में कोषाध्यक्ष पद पर चुने जाने पर कॉलेज के सभी लोगों में हर्ष की भावना है।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button