बंगाल रेल हादसे में मृतकों की आत्मा शांति के लिए कैंडल मार्च

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद अध्यक्ष विजय चौधरी के नेतृत्व में बंगाल रेल हादसे में मृतकों की आत्मा शांति के लिए महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय से लेकर घंटाघर चौक और शहिदेआजम भगत सिंह की मूर्ति तक कैंडल मार्च निकाला गया। मौजूद रहे सभी कांग्रेस नेताओ ने अंत में घंटाघर चौक पर मोमबत्ती को रखकर सभी मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी ने कहा कि हम सभी आज रेल हादसे में मृत आत्मा की आत्मा शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते है और केंद्र सरकार से अपील करते हुए हादसे की जांच हो दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो और हादसे में पीड़ित परिवारों को कम से कम एक एक करोड़ मुवज्जा राशि और परिवार के एक शख्स को सरकारी नोकरी मिलनी चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव नसीम खान , पीसीसी सदस्य जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विजय पाल चौधरी , कांग्रेस नेता त्रिलोक सिंह, कासिम प्रधान , पश्चिम प्रदेश सचिव सेवा दल प्रेम प्रकाश चीनी , रिजवान मलिक, पंचायती राज जिलाध्यक्ष अहसान अली , कांग्रेस नेता बलराज चावड़ा ,पार्षद कुलभूषण मोनू , युवा कांग्रेस कार्डिनेटर हुमायु मिर्जा ,कांग्रेस नेता अनुज चौधरी , वरिष्ठ कांग्रेस नेता विक्रांत चौधरी , विपिन चावड़ा , कांग्रेस नेता आशिफ सिद्दीकी , पवन शर्मा , कांग्रेस नेता महेंद्र गौतम , धीरेंद्र पाल , कपिल यादव , पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस अमित यादव , प्रशांत कुमार शर्मा , सचिन यादव , आलिम , विनय वर्मा , रियाज अहमद , श्याम सुंदर और विकास तोमर आदि शामिल रहे।

