
गाजियाबाद : नंदग्राम थाना क्षेत्र के दिन दीनदयालपुरी में एक महिला की लाश घर में मिली है। महिला का नाम आशा बताया गया है। जिनकी उम्र 32 वर्ष थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। महिला के सिर पर चोट के निशान बताया जा रहे हैं। इसलिए कई तरह की आशंकाएं भी जताई जा रही है। दिनदहाड़े इलाके में एक महिला की लाश घर में मिलने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।



SP सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया,”शनिवार सुबह 11 बजे हमें सूचना मिली कि इस मकान के पहले वाले कमरे में एक महिला की लाश पड़ी हुई है। पुलिस पहुंची तो घर के कमरे से लाश बरामद की गई। महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। आईडी प्रूफ से उसकी पहचान 33 वर्षीय आशा देवी पत्नी ओम प्रकाश के रूप में हुई है। वो मूल रूप से बुलंदशहर जिले की रहने वाली है। पता चला है कि पिछले छह महीने से इस कमरे में अकेली रहती थी।
SP सिटी ने बताया,”डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया है। सभी टीमें कमरे से सुबूत इकट्ठा कर रही हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतका के परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है।